9 जनवरी 2025:
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने तेजस लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चीन छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का परीक्षण कर रहा है, जबकि भारत अभी भी तेजस लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण का इंतजार कर रहा है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में समय का बेहद महत्व होता है, और यदि समयसीमा का पालन न किया जाए तो तकनीक की उपयोगिता समाप्त हो जाती है।
तेजस की देरी पर क्या बोले वायुसेना प्रमुख? 21वें सुब्रतो मुखर्जी सेमिनार में ‘वायुक्षेत्र में आत्मनिर्भरता’ विषय पर बोलते हुए वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह ने कहा, “साल 2016 में तेजस को वायुसेना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह प्रोजेक्ट 1984 में शुरू हुआ था। इसके 17 साल बाद विमान ने पहली उड़ान भरी। इसके 16 साल बाद तेजस को वायुसेना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। आज 2025 में भी हम पहले 40 विमानों का इंतजार कर रहे हैं। यह हमारी उत्पादन क्षमता को दर्शाता है।”
उन्होंने कहा, “हमें प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की जरूरत है और अधिक स्त्रोत विकसित करने चाहिए, ताकि उत्पादकों को यह डर रहे कि उनका ऑर्डर रद्द भी किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हालात नहीं बदलेंगे।” वायुसेना प्रमुख ने क्षमता निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि उत्पादन इकाइयों को आधुनिक उत्पादन प्रक्रिया में निवेश बढ़ाना चाहिए और कार्यबल को भी प्रशिक्षित करना आवश्यक है।
‘तकनीक समय पर न मिले तो उपयोगिता खो देती है’ एयर चीफ मार्शल ने कहा कि अनुसंधान और विकास में अधिक निवेश और रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हम अनुसंधान और विकास में रक्षा बजट का केवल पांच प्रतिशत खर्च कर रहे हैं, जबकि इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाना चाहिए। यदि अनुसंधान और तकनीक समय पर पूरी न हो, तो उनकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है।”
चीन के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान पर चिंता भारत के तेजस लड़ाकू विमान पांचवीं पीढ़ी के हैं और उनमें भी देरी हो रही है। वहीं, चीन ने अपने छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का परीक्षण शुरू कर दिया है। वायुसेना प्रमुख ने कहा, “हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर चुनौतियां बढ़ रही हैं। दोनों ओर के देश अपनी सैन्य क्षमताओं में तेजी से वृद्धि कर रहे हैं। चीन ने न केवल संख्याबल में, बल्कि तकनीक के मामले में भी तेजी से प्रगति की है। उसने हाल ही में छठी पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान जे-20 और जे-35 का परीक्षण किया है।”
Related Posts:
- श्रीलंका का भारत के खिलाफ अपनी ज़मीन न इस्तेमाल करने…
- मनमोहन सिंह: विदेश से लौटने के बाद वित्त मंत्री बनने…
- तीन नौसेना युद्धपोतों के जलावतरण के बाद पीएम मोदी…
- Rajasthan: दुश्मनों को धराशायी करने आई स्वदेशी नाग…
- CDS रावत हेलीकॉप्टर क्रैश: संसदीय समिति की रिपोर्ट…
- Weather Alert: उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में;…
- इंटरव्यू: सोनिया गांधी की पसंद थे, फिर राष्ट्रपति पद…
- यूपी में नौकरशाही में बड़ी फेरबदल, 95 आईएएस…
- Khel Ratna Awards: मनु के पिता ने साजिश की जताई…
- ISRO: '46 साल में पूरे किए 100 मिशन, अगले शतक तक…
- Are You Remustering Candidate Meaning In Hindi
- MP BJP Politics: सत्ता में अपनों की प्राथमिकता,…
- Did You Know Meaning In Hindi
- डोनाल्ड ट्रंप: पेरिस समझौते के बाद अब विश्व…
- Bihar News: फायरिंग विवाद में बाहुबली अनंत सिंह पर…
- यूपी में घने कोहरे के बीच बारिश और वज्रपात का खतरा,…
- तीन महीने में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने पर जोर…
- गंभीर की गांगुली पर टिप्पणी विवादों में, मनोज तिवारी…
- May I Know Your Name Meaning In Hindi
- दिल्ली चुनाव 2025: चुनाव आयोग आज दोपहर दो बजे करेगा…
- Meaning of Will You Be My Valentine in Hindi
- प्रोफेसर भर्ती नियम: यूजीसी नेट या पीएचडी वाले…
- What Is Up Meaning In Hindi
- बांग्लादेश चुनाव: अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद…
- बिहार: 'विपक्ष करता रहेगा हंगामा, पास हो जाएगा 'एक…
- कोहरे का कहर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें…
- अश्विन ने क्यों लिया रिटायरमेंट? परिवार की सलाह,…
- May I Help You Meaning In Hindi
- रेल रोको आंदोलन: समर्थन में किसान 12 बजे से रेल…
- पुनीत खुराना केस: मनिका के छिपे राज पर अंतिम बातचीत…
- कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव: हरपालपुर स्टेशन पर…
- Budget Session: PM मोदी का तंज - '...जब सत्र से पहले…
- मार्क जुकरबर्ग ने साधा निशाना: 'स्टीव जॉब्स ने बनाया…
- मुंबई फेरी हादसा: नौसेना पोत की टक्कर से 'नीलकमल'…
- Ajmer Dargah: शिव मंदिर मामले में आज कोर्ट में…
- महाकुंभ: विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में उठेगी…
- 19 किलो सोना, करोड़ों की संपत्ति और घर में मगरमच्छ;…
- भारत में आज पेट्रोल की कीमत: 6 दिसंबर 2024
- Jalgaon Train Accident: डरावनी तस्वीरें और अफवाहों…
- राहुल गांधी बनाम मोहन भागवत: राहुल गांधी ने आरएसएस…
- प्रशांत किशोर को पुलिस ने थप्पड़ मारकर अनशन से…
- बैंगलोर में मेरे आस पास वर्किंग वीमेन हॉस्टल |…
- महाराष्ट्र: पुणे में जीबीएस संक्रमण के मामले 100 के…
- लखनऊ हत्याकांड: 'मेरे घर बनवा देना राम मंदिर...' -…
- तमिलनाडु: राष्ट्रगान के अपमान पर राज्यपाल आरएन रवि…
- 29 जनवरी से यूपी के मौसम में होगा बदलाव, 17 जिलों के…
- Ranji Trophy: 12 साल बाद वापसी में विराट कोहली का…
- UP स्कूल बंद: भीषण सर्दी के कारण 8वीं तक के स्कूलों…
- यूपी: जनवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, एक ही दिन में 9…
- यूपी में बिजली निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का…
Leave a Reply