Bihar News: पच्छुआ हवा से बढ़ी ठंड, पारा चार डिग्री तक गिरने का अनुमान; जानें मौसम का अपडेट

पच्छुआ हवा

31 दिसंबर 2024:

बिहार में उत्तरी पछुआ हवा की एंट्री के कारण ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों में दिन के तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, जिसका असर बिहार में भी देखा गया है।

31 दिसंबर और 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार के 33 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट मोतिहारी में 7.7 डिग्री, पटना में 6.6 डिग्री, मधुबनी में 6.1 डिग्री और दरभंगा में 6 डिग्री तक रही। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा।